Breaking News

बीकानेर@बीएसएफ ने भारत-पाक बॉर्डर एरिया में पकड़ी 8.50 करोड़ रुपए की हेरोइन

Share


बीकानेर,12 अगस्त2025 (ए)।
अंतरराष्ट्रीय भारत-पाक सीमा पर स्थित खाजूवाला कस्बे के 21 बीड़ी गांव के पास बीएसएफ ने नशे की खेप बरामद की है। बीएसएफ बीकानेर की इंटेलिजेंस ब्रांच की खुफिया सूचना के आधार पर उपमहानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय अजय लूथरा के निर्देशन में खाजूवाला पुलिस के साथ संयुक्त सघन तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान 21 बीडी गांव एरिया में 1.665 किलोग्राम मादक पदार्थ (हेरोइन) की जब्ती की गई,जिसकी अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत लगभग 8.50 करोड़ रुपए है।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply