Breaking News

कोरंधा@पुलिस ने अपहरणकर्ता बलात्कार के आरोपी को चंद घंटे में गिरफ्तार कर कराई हवालात की सैर

Share

कोरंधा,12 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के कोरंधा पुलिस ने बाजार से वापस घर लौट रही महिला को डरा धमकाकर अपहरण कर बलात्कार करने वाले आरोपी को रिपोर्ट प्राप्त होने चंद घंटे के भीतर थाना कोरंधा पुलिस ने गिरफ्तार कर कराई हवालात की सैर। जानकारी के अनुसारआरोपी अनुज तिग्गा निवासी महुआटोली थाना कोरंधा, जिला बलरामपुर रामानुज घटना दिनांक 06/08/2025 को पीडि़त महिला अपने 2 वर्ष के बच्चे के साथ कोरंधा बाजार आई हुई थी। शाम करीब 07/00 बजे आरोपी अनुज तिग्गा निवासी महुआटोली थाना कोरंधा के द्वारा पीडि़ता को जान से मारने की धमकी देकर अपने साथ मोटर साइकिल पर बैठाकर सुनसान मकान में ले जा कर बलात्कार किया, बाद में आरोपी ने पीडि़ता को रातभर अपने साथ में रखकर पीडि़ता के साथ पुनः बलात्कार किया और अगली सुबह पीडि़ता को रास्ते में छोड़कर भाग गया। पीडि़ता की रिपोर्ट पर दिनांक 11/08/2025 को घटना की सूचना कोरंधा पुलिस को देने पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 30/25 धारा 127(2), 351(2),64(2)(एम) बीएनएस पंजीबद्ध कर आरोपी अनुज तिग्गा निवासी महुआटोली थाना कोरंधा, जिला बलरामपुर रामानुजगंज को आज दिनांक 12/08/25 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया आरोपी गया सलाखों के पीछे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply