अब आंसर-शीट्स का होगा डिजिटल मूल्यांकन,
9वीं के लिए ‘ओपन-बुक’ परीक्षा को मंजूरी
नई दिल्ली,11 अगस्त 2025 (ए)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए उत्तर पुस्तिकाओं के डिजिटल मूल्यांकन का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके लिए अनुभवी एजेंसियों का चयन किया जाएगा, जिन्हें स्कूल बोर्ड, विश्वविद्यालयों या सरकारी परीक्षा निकायों में डिजिटल मूल्यांकन का अनुभव हो। सीबीएसई की गवर्निंग बॉडी की बैठक में सुझाव दिया गया कि क्षेत्रीय कार्यालयों में कुछ विषयों के पायलट प्रोजेक्ट्स के सफल होने के बाद ही सभी विषयों में यह प्रणाली लागू की जाए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur