Breaking News

मुंबई@ अब महाराष्ट्र ईसीआई ने राहुल गांधी को भेजा रिमाइंडर पत्र

Share


10 दिनों में मांगा स्पष्टीकरण
मुंबई ,11 अगस्त 2025 (ए)।
हरियाणा के बाद अब महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को वोट चोरी के आरोप लगाने पर रिमाइंडर पत्र भेजा और 10 दिनों में स्पष्टीकरण देने को कहा है। महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राहुल गांधी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाए गए आरोपों पर डिक्लेरेशन सब्मिट करने के संबंध में स्मारक पत्र जारी किया है। इस पत्र में कहा गया है कि आपका (राहुल गांधी) ध्यान 7 अगस्त के इस कार्यालय पत्र की ओर आकर्षित किया जाता है, जिसमें 7 अगस्त को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आपके द्वारा दिए गए बयानों का उल्लेख है, जो कथित रूप से अयोग्य मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने और योग्य मतदाताओं को बाहर करने से संबंधित हैं।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply