Breaking News

नई दिल्ली@ चुनाव आयोग तक विपक्षी सांसदों का मार्च

Share

बैरिकेड पर चढ़े अखिलेश
राहुल गांधी समेत कई सांसद हिरासत में…
नई दिल्ली,11 अगस्त 2025 (ए)।
चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे विपक्ष के नेताओं ने दिल्ली में कथित वोट चोरी के खिलाफ व्यापक मार्च निकाला है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष के 300 से ज्यादा सांसद इस मार्च में शामिल हो रहे हैं। इस दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पुलिस बैरिकेड फांद कर निकल गए। विपक्षी सांसद संसद भवन के मकर द्वार से चुनाव आयोग के दफ्तर तक जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने इस दौरान सुरक्षा के कई लेयर का इंतजाम किया है। इस दौरान अखिलेश यादव विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बीच बैरिकेंड फांदकर कूद गए। बैरिकेड से कूदे अखिलेश यादव को वहां मौजूद दूसरे नेताओं ने संभाल लिया। अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग पर कई बार प्रश्न चिन्ह लगे हैं।


Share

Check Also

विकासनगर@हिंदू युवक की हत्या के बाद बवाल इंटरनेट बंद,गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगाई,माहौल तनावपूर्ण

Share विकासनगर,14 जून 2026। उत्तराखंड के विकासनगर स्थित बैरागीवाला गांव में दो समुदायों के बीच …

Leave a Reply