Breaking News

नई दिल्ली@ केंद्र सरकार ने वापस लिया इनकम टैक्स बिल

Share


नई दिल्ली ,08 अगस्त 2025 (ए)।
केंद्र सरकार ने लोकसभा से इनकम टैक्स बिल 2025 को वापस ले लिया है। सरकार अब इसके स्थान पर संशोधित और नया इनकम टैक्स बिल संसद में पेश करने की तैयारी कर चुकी है। यह कदम सेलेक्ट कमिटी की सिफारिशों के बाद उठाया गया है।रिपोर्ट में कई तकनीकी और व्यावहारिक सुझाव दिए गए, जिन्हें अब नए संस्करण में शामिल किया गया है। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद सरकार अब नया आयकर विधेयक सोमवार, 11 अगस्त 2025 को लोकसभा में पेश करेगी।यह नया विधेयक लगभग 60 साल पुराने आयकर अधिनियम 1961 को पूरी तरह से बदलने जा रहा है। नए कानून का मकसद कर प्रक्रिया को सरल बनाना, भाषा को सहज करना और पुराने तथा अनावश्यक प्रावधानों को हटाना है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply