Breaking News

जयपुर @रेप केश मामले में क्रिकेटर यश दयाल का जेल जाना तय

Share


हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी रोकने से किया इनकार
जयपुर,07 अगस्त 2025 (ए)।
इंडियन प्रीमियर लीग की चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज यश दयाल को राजस्थान हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। नाबालिग लड़की से कथित बलात्कार के मामले में हाई कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। न्यायमूर्ति सुदेश बंसल की अदालत ने कहा कि चूंकि पीडि़ता नाबालिग है, इसलिए क्रिकेटर को अंतरिम राहत नहीं दी जा सकती। कोर्ट ने केस डायरी तलब करते हुए अगली सुनवाई की तारीख 22 अगस्त 2025 तय की है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply