भोपाल,07 अगस्त 2025 (ए)। मध्य प्रदेश में 15 अगस्त 2025 से पुलिस आपातकालीन सेवा में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। पिछले एक दशक से चल रही डायल 100 सेवा को बंद कर डायल 112 सेवा शुरू की जाएगी। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने बताया कि 14 अगस्त 2025 से डायल 100 वाहन पूरी तरह हटा लिए जाएंगे, और नई सेवा का संचालन जीवीके कंपनी करेगी।डायल 112 सेवा के तहत सभी 52 जिलों में 1200 नए फर्स्ट रिस्पांस व्हीकल (एफआरवी) तैनात होंगे। इनमें 600 स्कॉर्पियो-एन शहरी क्षेत्रों और 600 बोलेरो नियो प्लस ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा देंगे। ये वाहन जीपीएस,वायरलेस,डिजिटल नेविगेशन और लाइव लोकेशन ट्रैकिंग जैसी आधुनिक तकनीकों से लैस होंगे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur