Breaking News

नई दिल्ली@ एआई नहीं सीखा तो रह जाओगे पीछे

Share


सुंदर पिचाई की इंजीनियर्स को चेतावनी

नई दिल्ली,07 अगस्त 2025 (ए)।
गूगल ने अपनी ऑल-हैंड्स मीटिंग में कर्मचारियों से कह दिया गया है कि कंपनी का फोकस अब पूरी तरह से एआई पर होगा। एआई पर फोकस को लेकर खुद सुंदर पिचाई ने कहा है कि जब कंपनियां बड़े निवेश करती हैं,तो ज्यादा हायरिंग होती हैं लेकिन गूगल में ऐसा नहीं होगा। दरअसल एआई के इस दौर में गूगल कम कर्मचारियों से ज्यादा और तेज काम करवाना चाहता है। पिचाई ने इस मीटिंग में जानकारी दी है कि इस साल गूगल एआई इंफ्रास्ट्रख्र और टेक्नोलॉ में लगभग 85 बिलियन डॉलर खर्च करेगी। हालांकि फिर भी नई भर्तियां बहुत सीमित होंगी।
कर्मचारियों को मिल रही एआई ट्रेनिंग
सुंदर पिचाई ने इस मीटिंग में अपने कर्मचारियों से एआई को हाथों-हाथ सीखने के लिए कहा है। इसके लिए कंपनी ने एआई सेवी गूगल नाम का प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया है, जिसकी मदद से गूगल के इंजीनियर्स को एआई की ट्रेनिंग दी जा रही है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि गूगल के कर्मचारी अपनी रोजमर्रा की कोडिंग में एआई को शामिल करना सीखें। इसके लिए डीप माईंड के साथ मिलकर बिल्डिंग विथ जेमिनी नाम का एक कोर्स भी बनाया गया है ताकि इंजीनियर जेमिनी एआई का ठीक तरह से इस्तेमाल करना सीख सकें।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply