नई दिल्ली/रोहतक ,05अगस्त 2025 (ए)। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर सुनारिया जेल से बाहर आ गया है। इस बार उन्हें 40 दिन की पैरोल दी गई है। 5 अगस्त को जेल से रिहा होने के बाद वे पुलिस सुरक्षा में अपने सिरसा स्थित डेरे के लिए रवाना हुए। राम रहीम को इससे पहले 9 अप्रैल 2025 को 21 दिन की फरलो मिली थी। अब तक वह 14 बार जेल से बाहर आ चुके हैं। इस साल 1 जनवरी से 14 सितंबर तक के चार महीने की अवधि में वह 91 दिन जेल से बाहर रहेंगे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur