Breaking News

नई दिल्ली@ प्रियंका गांधी ने कहा,मेरा भाई सेना का बहुत सम्मान करता है

Share


नई दिल्ली,05अगस्त 2025 (ए)।
भारत-चीन झड़प (9 दिसंबर 2022) पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा जताई गई नाराज़गी पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि एक सच्चा भारतीय कौन है, यह तय करने का अधिकार किसी को नहीं है,और न ही यह न्यायपालिका का दायरा है। प्रियंका गांधी ने कहा, वे यह तय नहीं करते कि एक सच्चा भारतीय कौन है। यह विपक्ष के नेता का कर्तव्य है कि वह सरकार से सवाल पूछे, खासकर जब बात देश की सुरक्षा और सीमाओं की हो। मेरा भाई कभी भी भारतीय सेना के खिलाफ कुछ नहीं कह सकता। वह सेना का सर्वोच्च सम्मान करता है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply