Breaking News

जैसलमेर@एनसीईआरटी की किताब में प्रकाशित नक्शे पर विवाद

Share


जैसलमेर के राजा ने शौर्य को धूमिल करने का प्रयास बताया
जैसलमेर,05अगस्त 2025 (ए)
। एनसीईआरटी की कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक में ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत करने का आरोप सामने आया। यह मामला राजस्थान की प्रतिष्ठित जैसलमेर रियासत से जुड़ा है। जैसलमेर रियासत के राजा चैतन्य राज सिंह ने इस संबंध में तल्ख टिप्पणी की। चैतन्य राज सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए एनसीईआरटी और शिक्षा मंत्रालय का ध्यान इस त्रुटि की ओर आकर्षित किया है। राजा चैतन्य राज सिंह ने पोस्ट में लिखा, कक्षा 8 की एनसीईआरटी की सामाजिक विज्ञान विषय की पाठ्यपुस्तक (यूनिट 3, पृष्ठ संख्या 71) में दर्शाए गए मानचित्र में जैसलमेर को तत्कालीन मराठा साम्राज्य का भाग दर्शाया गया है, जो कि ऐतिहासिक रूप से भ्रामक, तथ्यहीन और गंभीर रूप से आपत्तिजनक है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply