Breaking News

नई दिल्ली@ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार एनडीए सांसदों की बैठक

Share


पीएम मोदी का भव्य सम्मान हर हर महादेव के नारे गूंजे
नई दिल्ली,05अगस्त 2025 (ए)
।ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव की सफलता के बाद मंगलवार, 5 अगस्त को पहली बार एनडीए संसदीय दल की बैठक आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जोरदार स्वागत से हुई। सांसदों ने ‘हर हर महादेव’ के गगनभेदी नारों और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक की अध्यक्षता की और कुछ ही देर में उन्होंने सांसदों को संबोधित भी किया। बैठक के दौरान एनडीए सांसदों ने ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव की सफलता पर सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया। इसके साथ ही ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विशेष रूप से बधाई दी गई। बैठक में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई। इसके अलावा, हाल ही में निर्वाचित नए सांसदों का प्रधानमंत्री से औपचारिक परिचय भी कराया गया।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply