Breaking News

नई दिल्ली@अमित शाह बने सबसे लंबे कार्यकाल वाले गृह मंत्री

Share

आडवाणी का रिकॉर्ड तोड़ा
नई दिल्ली,05अगस्त 2025 (ए)।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। वे भारत के सबसे लंबे समय तक कार्य करने वाले केंद्रीय गृह मंत्री बन गए हैं। 30 मई 2019 को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में गृह मंत्री पद की शपथ लेने वाले शाह ने 5 अगस्त 2025 को अपने कार्यकाल का 2,258वां दिन पूरा किया, जिससे उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
आडवाणी 19 मार्च 1998 से 22 मई 2004 तक गृह मंत्री रहे थे और उनका कार्यकाल 2,256 दिनों का था। अब अमित शाह इस सूची में शीर्ष पर हैं। उनसे पहले कांग्रेस नेता गोविंद बल्लभ पंत तीसरे सबसे लंबे समय तक गृह मंत्री रहे।
संयोगवश 5 अगस्त ही बना दोहरी उपलब्धि का दिन
5 अगस्त का दिन अमित शाह के लिए पहले से ही ऐतिहासिक रहा है। इसी दिन 2019 में, उन्होंने संसद में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने का प्रस्ताव पेश किया था,जिससे जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा खत्म हो गया था। यह उनके गृह मंत्री के कार्यकाल का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक फैसला माना जाता है।
दो कार्यकाल, एक मजबूत नेतृत्व
शाह ने पहला कार्यकाल 9 जून 2024 को पूरा किया था। इसके बाद 10 जून को वे तीसरी बार सत्ता में आई मोदी सरकार के साथ दोबारा गृह मंत्री बने। वर्तमान में वे गृह मंत्रालय के साथ-साथ भारत के पहले सहकारिता मंत्री के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इससे पहले वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गुजरात के गृह मंत्री भी रह चुके हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने भी रचा रिकॉर्ड
अमित शाह की यह उपलब्धि ऐसे समय में आई है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हाल ही में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। 25 जुलाई को मोदी देश के लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे नेता बन गए। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 4,077 दिनों के रिकॉर्ड को पार करते हुए 4,078 दिन पूरे किए। अब मोदी से आगे केवल पंडित जवाहरलाल नेहरू हैं, जो 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक 6126 दिनों तक प्रधानमंत्री रहे।
2029 में बन सकता है नया इतिहास
प्रधानमंत्री मोदी पहले ही तीन लोकसभा चुनाव (2014, 2019, 2024) लगातार जीत चुके हैं, और इस मामले में नेहरू की बराबरी कर चुके हैं। यदि वे 2029 में भी लोकसभा चुनाव जीतते हैं और प्रधानमंत्री बनते हैं, तो नेहरू का लगातार प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड भी टूट सकता है।
राजनीतिक स्थिरता का प्रतीक बनी मोदी-शाह की जोड़ी
नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी भारतीय राजनीति में स्थायित्व, अनुभव और निर्णायक नेतृत्व का प्रतीक बन चुकी है। जहां मोदी सरकार की नीतियों को दिशा देने का कार्य प्रधानमंत्री करते हैं, वहीं अमित शाह का संगठन कौशल और सख्त प्रशासनिक निर्णय सरकार को मजबूती प्रदान करते हैं।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply