Breaking News

नई दिल्ली/रांची@ पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन

Share


झारखंड में शोक की लहर
नई दिल्ली/रांची,04 अगस्त2025 (ए)।
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का सोमवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे। उनके निधन की पुष्टि उनके बेटे और झारखंड के मौजूदा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की। अपने शोक संदेश में उन्होंने लिखा, आज मैं अंदर से टूट गया हूँ। दिशोम गुरु के नाम से पहचाने जाने वाले शिबू सोरेन बीते कुछ समय से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे और वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। उनके निधन की खबर से झारखंड सहित पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।
पीएम मोदी ने अस्पताल पहुंच शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार, 4 अगस्त 2025 को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के संस्थापक शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply