Breaking News

नई दिल्ली@ सत्येंद्र जैन को कोर्ट से मिली क्लीन चिट

Share


सीबीआई को नहीं मिला सबूत,कोर्ट ने बंद किया केस
नई दिल्ली,04 अगस्त 2025 (ए)।
दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत मिली है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई द्वारा दर्ज एक मामले में जैन और लोक निर्माण विभाग के कुछ अधिकारियों के खिलाफ क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है। कोर्ट ने माना कि जांच में उनके खिलाफ कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं। यह मामला सीबीआई में नियुक्तियों में कथित अनियमितताओं से जुड़ा था।
कोर्ट की टिप्पणी के अनुसार,केवल संदेह के आधार पर किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। अदालत ने कहा कि मामले में आपराधिक साजिश या भ्रष्टाचार का कोई संकेत नहीं मिला और उपलब्ध सामग्री आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पर्याप्त नहीं है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी पर आरोप लगाने के लिए ठोस और भरोसेमंद सबूत होने चाहिए,महज शक से किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply