नई दिल्ली,03 अगस्त 2025 (ए)। रेल मंत्रालय ने गुजरात के भावनगर से उत्तर प्रदेश के अयोध्या कैंट को जोड़ने वाली एक नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की है। रेलवे ने अपने बयान में कहा,ट्रेन संख्या 19201/19202 भावनगर-अयोध्या कैंट-भावनगर एक्सप्रेस का उद्देश्य गुजरात,राजस्थान,मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में लंबी दूरी की कनेक्टिविटी को बढ़ाना है।
इन शहरों से होकर गुजरेगी ये ट्रेन
नई ट्रेन का उद्घाटन आज भावनगर से केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा किया गया। ये विशेष ट्रेन लगभग 28 घंटे 45 मिनट में कुल 1,552 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह ट्रेन अयोध्या कैंट पहुंचने से पहले वडोदरा,आबू रोड,अजमेर,जयपुर,कानपुर और लखनऊ जैसे प्रमुख शहरों से गुजरेगी।
कब से शुरू होगी ट्रेन की नियमित सेवाएं…
नियमित सेवाएं 11 अगस्त,2025 से भावनगर से और 12 अगस्त, 2025 से अयोध्या कैंट से शुरू होंगी। सप्ताह में एक बार ये ट्रेन चलेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास, जनरल क्लास और पार्सल/ सामान वैन सहित 22 कोच होंगे। पूरा मार्ग विद्युतीकृत होगा और इलेक्टि्रक इंजन द्वारा संचालित होगा। ट्रेन का प्राथमिक रखरखाव भावनगर में किया जाएगा।
एमपी और छत्तीसगढ़ के सीएम भी रहे उपस्थित
इसके साथ ही आज कई ट्रेनों का उद्घाटन हुआ। इसमें मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय भी उपस्थित रहें।
यहां से भी शुरु होंगी नई ट्रेनें
- रीवा और पुणे के बीच नई ट्रेन सेवा
- जबलपुर और रायपुर को जोड़ने के लिए एक नई ट्रेन की शुरुआत
कार्यक्रम में मौजूद रहें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव - रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु
देव साय की रही उपस्थिति। - एक साथ तीन नई गाडि़यों की शुरुआत
10 अगस्त को पीएम करेंगे बंगलूरू में येलो लाइन मेट्रो का उद्घाटन - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अगस्त को बंगलूरू के येलो लाइन मेट्रो का उदघाटन; करेंगे और मेट्रो फेज-3 का शिलान्यास भी करेंगे। यह जानकारी भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने रविवार को दी। येलो लाइन मेट्रो 19.15 किलोमीटर लंबी है और इसमें 16 स्टेशन होंगे। यह प्रोजेक्ट ₹5,056.99 करोड़ की लागत से बना है। मेट्रो फेज-3 की लंबाई 44.65 किलोमीटर होगी और इसकी लागत ₹15,611 करोड़ है। तेजस्वी सूर्या ने कहा कि येलो लाइन से बंगलूरू साउथ के करीब 8 लाख लोगों को फायदा होगा और सिल्क बोर्ड जाम जैसी समस्या में काफी राहत मिलेगी। इस परियोजना को 15 अगस्त तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया था, जो अब पीएम के उद्घाटन के साथ पूरा होगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur