Breaking News

नई दिल्ली@ भारत के खिलाफ फिर साजिश रच रहा चीन

Share

सरकार ने बनाया ये प्लान…
नई दिल्ली,03 अगस्त 2025 ए)
। कभी भारत को उर्वरक आपूर्ति बाधित करना,कभी भारतीय आटोमोबाइल कंपनियों को जरूरी रेअर अर्थ धातु की आपूर्ति रोकना,फिर भारत स्थित आईफोन फैक्ट्री से अपने इंजीनियरों को वापस बुलाना तो कभी भारतीय आयात की राह में गैर-शुल्कीय बाधा खड़ी करना। भारत के आर्थिक हितों को प्रभावित करने की चीन की कोशिशों में एक और क्षेत्र जुड़ गया है। यह क्षेत्र है भारत का स्टील उद्योग। अमेरिका और यूरोपीय संघ की तरफ से आयातित स्टील पर शुल्कों या दूसरे तरीकों से बाधा उत्पन्न करने से वैश्विक स्टील बाजार में भारी अस्थिरता फैली हुई है। ऐसे में चीन ने अपने विशाल स्टील उत्पादन को भारत में खपाने के लिए हर उपाय आजमा रहा है। चीन ना सिर्फ सस्ते स्टील भारत में भेज कर भारती की मजबूत स्टील उद्योग की नींव हिलाने की कोशिश कर रहा है बल्कि वह खराब गुणवत्ता वाले स्टील भी भेज रहा है जो भविष्य में भारत के इंफ्रास्ट्रख्र के लिए घातक साबित हो सकता है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply