नईदिल्ली,02 अगस्त 2025 (ए)। आर्म्स डीलर संजय भंडारी को भगोड़ा आर्थिक अपराधी (एफईओ) घोषित किए जाने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उसकी देशभर में स्थित संपत्तियों को जब्त करने की मांग को लेकर राऊज एवेन्यू कोर्ट में एक अर्जी दाखिल की है। ईडी की ओर से दाखिल अर्जी पर शनिवार को सुनवाई हुई। इस दौरान ईडी ने अपने पक्ष में कई अहम दलीलें पेश कीं। ईडी ने कोर्ट को बताया कि संजय भंडारी से सीधे तौर पर जुड़ी जितनी भी संपत्तियां हैं, चाहे वे कंपनियों के माध्यम से अर्जित की गई हों या व्यक्तिगत मालिकाना हक में हों, उन पर अब तक किसी भी व्यक्ति या संस्था ने कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur