Breaking News

नई दिल्ली@यूपीआई में 1 अगस्त से होंगे बड़े बदलाव

Share


नई दिल्ली,30 जुलाई 2025 (ए)।
भारत में यूपीआई आज एक बड़ी जरूरत बन चुका है। शायद ही कोई हो जो रोजमर्रा के कामों में इसका इस्तेमाल नहीं करता हो। ग्रॉसरी खरीदनी हो, बिल पेमेंट हो या दोस्तों को पैसे भेजने हों,हर जगह इसका उपयोग किया जा रहा है। इस बीच 1 अगस्त से यूपीआई में कुछ बड़े बदलाव होने वाले हैं। ये बदलाव इसके इस्तेमाल के तरीके को पूरी तरह बदल देंगे। इनमें सिर्फ छोटे-मोटे सुधार शामिल नहीं हैं। ये बड़े नियम हैं जो सीधे तौर पर प्रभावित करेंगे। इनका असर इस बात पर पड़ेगा कि आप अपना बैंक बैलेंस कैसे देखते हैं, बार-बार होने वाले पेमेंट कैसे करते हैं और किसी फेल हुए ट्रांजैक्‍शन की स्थिति को जीपे,फ ोनपे,पेटीएम जैसे अपने पसंदीदा ऐप्स पर कैसे चेक करते हैं। यूपीआई भारत की सबसे लोकप्रिय पेमेंट प्रणाली बन चुकी है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply