12 बक्सों में मिले 11 करोड़ रुपये…
शमशाबाद,30 जुलाई 2025 (ए)। हैदराबाद से सटे रंगारेड्डी जिले के शमशाबाद मंडल के काचाराम में स्थित सुलोचना फार्म हाउस में आंध्र प्रदेश सीआईडी के अधिकारियों ने बड़ी मात्रा में नकदी जब्त की है। 12 बक्सों में लगभग 11 करोड़ रुपये होने की खबर मिली है। जब्त की गई नकदी आंध्र प्रदेश में शराब घोटाले से संबंधित होने की बात कही जा रही है। सीआईडी अधिकारियों ने आधी रात को फार्महाउस पर पहुंचकर 12 बक्सों में रखे 11 करोड़ रुपये जब्त किए। स्थानीय पुलिस को सूचित करने के बाद, आंध्र प्रदेश सीआईडी अधिकारियों द्वारा नकदी को आंध्र प्रदेश राज्य में ले जाया गया। आइए जानते हैं कि क्या है ये शराब घोटाला और इसके बारे में अब तक क्या कुछ पता लगा है।
और किन लोगों का नाम सामने आया?
राज शेखर इस मामले में सामने आने वाला एकमात्र बड़ा नाम नहीं है। राज की रिमांड रिपोर्ट में जिसपर राजशेखर रेड्डी ने हस्ताक्षर करने से इनकार किया, पूर्व राज्यसभा सांसद वाई विजयसाई
रेड्डी जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। जो पहले जगन के करीबी सहयोगी थे, जिन्होंने जनवरी में अपनी संसद सदस्यता और राजनीति भी छोड़ दी थी। एक और बड़ा नाम राजमपेट से वाईएसआरसीपी सांसद पीवी मिधुन रेड्डी का है, जो आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री पेड्डीरेड्डी रामचंद्र रेड्डी के बेटे हैं जिन्हें इस मामले में गिरफ़्तार किया गया है । जगन मोहन रेड्डी को आरोपी के रूप में तो नहीं लेकिन उनका प्रस्ताव हाल ही में दायर की गई चार्ज शीट में है।
शराब की तस्करी के बड़े पैमाने पर प्रयास
कीमतों में तेज वृद्धि के कारण पड़ोसी राज्यों कर्नाटक और तेलंगाना से शराब की तस्करी के बड़े पैमाने पर प्रयास किए गए, जिसके कारण सरकार को 2021 में कीमतों में कटौती करनी पड़ी। और अब आंध्र प्रदेश शराब घोटाले से जुड़ी एक बड़ी छापेमारी में, एसआईटी अधिकारियों ने हैदराबाद के पास एक गेस्टहाउस से 11 करोड़ रुपये नकद ज़ब्त किए। यह छापेमारी आरोपी वरुण पुरुषोत्तम के इकबालिया बयान के बाद हुई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur