Breaking News

अंबिकापुर@नेटबॉल प्रतियोगिता में सरगुजा केखिलाडिय़ों ने गाजियाबाद में लहराया परचम

Share

अंबिकापुर,30 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। गाजियाबाद उत्तरप्रदेश में 26 से 28 जुलाई तक आयोजित 14वीं सेंट्रल जोन नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ से महिला व पुरूष टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस टीम में नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ सरगुजा से तीन खिलाड़ी शामिल थे। कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश टीम में नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ सरगुजा से बालक वर्ग से आयुष्मान यादव एवं बालिका में माही मंसूरी, शबनम नाज शामिल थे। दोनों बालिका शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापूर की छात्रा हैं। सरगुजा नेटबॉल खिलाड़ी लगातार जिले व राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं।


Share

Check Also

लेख@ सरगुजिहा बोली का प्रथम महाकाव्य

Share राम हनुमान गोठ,अर्थात सरगुजिहा छत्तीसगढ़ी रमायनश्री बंशीधर लाल जो सामान्यतः बी0डी0लाल के में संबोधित …

Leave a Reply