Breaking News

सनावल@दुष्कर्मी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Share

सनावल,29 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के सनवाल पुलिस द्वारा पीडि़ता को शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल। जानकारी केअनुसार प्रार्थिया द्वारा थाना सनवाल में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार,वह अपनी शादी के 15 दिन बाद मायके में रह रही थी। इसी दौरान ग्राम डूमरपान निवासी अजय सिंह गोंड, जो कि उसके मायके स्थित किराना दुकान में आता-जाता था,ने दिनांक 20 जुलाई 2025 को शाम लगभग 7ः00 बजे उसे अकेले देखकर जबरन अपने मोटरसाइकिल (टीवीएस) में बैठाकर चूना पाथर जंगल ले गया, जहां पर जबरन बलात्कार किया।इसके बाद आरोपी उसे वाड्रफनगर ले जाकर एक रूम में चार दिनों तक रखकर कई बार दुष्कर्म करता रहा। साथ ही,घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गया। पीडि़ता की रिपोर्ट के आधार पर थाना सनवाल में अपराध क्रमांक 42/2025 धारा 87, 69, 351(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए,जिसके तहत साइबर सेल की मदद से अजय सिंह गोंड,पिता फूलचंद सिंह गोंड,(23 वर्ष),निवासी डूमरपान, छाताकरम,थाना सनवाल,जिला बलरामपुर को उसके निवास से गिरफ्तार किया गया।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply