Breaking News

अंबिकापुर@दंगल प्रतियोगिता का आयोजन सरगुजा केसरी बने प्रदीप पैकरा

Share

अंबिकापुर,29 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। नागपंचमी के अवसर पर मंगलवार को सरगुजा कुश्ती संघ के तत्वावधान में भव्य दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन मल्टीपरपज हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में संपन्न हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ के सरगुजा,भिलाई,रायपुर सहित उत्तर प्रदेश और झारखंड से आए करीब 100 से अधिक जोड़ों ने भाग लिया। इस मौके पर कलेक्टर विलास भोस्कर ने कुश्ती प्रतियोगिता की सराहना की। उन्होंने सरगुजा कुश्ती संघ को 5 लाख रुपए देने की घोषणा की ताकि संघ भविष्य में और बेहतर आयोजनों का संचालन कर सके। सरगुजा केसरी के विजेता प्रदीप पैकरा (असोला, अंबिकापुर) बने,जिन्हें 21 हजार नगद व शील्ड प्रदान की गई। उपविजेता मोहम्मद अयान (अंबिकापुर) को 11 नगद व शील्ड दी गई। सरगुजा कुमार के विजेता दुर्गेश बंशगार (बिलासपुर) 11 हजार रुपए नगद व शील्ड के साथ सम्मानित हुए। उपविजेता लक्ष्मी प्रसाद (असोला,अंबिकापुर) को 51 सौ नगद व शील्ड प्राप्त हुआ। सरगुजा अभिमन्यु वर्ग में अर्जुन सारथी (अंबिकापुर) 31 सौ नगद व शील्ड के साथ विजेता रहे,वहीं उपविजेता देवानंद (उदारी, लुंड्रा) को 21 सौ नगद व शील्ड से नवाजा गया। प्रतियोगिता में सरगुजा कुश्ती संघ के संरक्षक मेजर अनिल सिंह, रामा पांडेय,ललन प्रताप सिंह,द्वितेंद्र मिश्रा, गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, आईजी दीपक झा,भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया,आरएसएस जिला प्रचारक जितेन्द्र शर्मा,हरमिंदर सिंह (टिन्नी), अभिमन्यु गुप्ता,आलोक दुबे,मधुसूदन शुक्ला,सरगुजा कुश्ती संघ के अध्यक्ष विकास पांडेय,दीपक सिंह तोमर,संजीव वर्मा,शशिकांत जायसवाल, रूपेश दुबे,शैलेन्द्र सिन्हा,प्रकाशमणि त्रिपाठी, रविशंकर जायसवाल,रविकांत उरांव,रवि विश्वकर्मा, सुनील यादव,विवेक सिंह, अमोघ कश्यप, राहुल पांडेय,हर्ष पांडेय सहित कई सदस्य मौजूद रहे।


Share

Check Also

रायपुर@पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि,अन्याय पर होगा प्रदेशव्यापी विरोध:प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन

Share रायपुर में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और पत्रकार एकजुटता पर बनी रणनीति …

Leave a Reply