Breaking News

कर्नाटक@सरकारी अफसरों के ठिकानों पर छापे

Share

कर्नाटक लोकायुक्त की बड़ी छापेमार कार्रवाई जारी
कर्नाटक,29 जुलाई 2025 (ए)।
कर्नाटक लोकायुक्त ने मंगलवार को राज्य के चार जिलों में कई ठिकानों पर छापे मारे हैं। यह छापेमारी उन सरकारी अधिकारियों के खिलाफ हुई है, जो कथित तौर पर अपनी ज्ञात आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने में शामिल हैं। बताया जा रहा है कि हासन, चिक्कबल्लापुरा,चित्रदुर्ग और बेंगलुरु शहरी जिलों में यह छापे मारे गए हैं। सूत्रों के अनुसार,हासन में एनएचएआई के कार्यकारी अभियंता,चिक्कबल्लापुरा में ग्रामीण पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के एक कनिष्ठ अभियंता और चित्रदुर्ग जिले के हिरियूर कस्बे में एक स्वास्थ्य अधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी हुई है। लोकायुक्त टीम ने इन अधिकारियों की संपत्तियों की तलाशी ली है। इसके अलावा,बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के दसरहल्ली उप-मंडल से जुड़े एक राजस्व अधिकारी और बेंगलुरु विकास प्राधिकरण (बीडीए) मुख्यालय में तैनात बागवानी विभाग के एक वरिष्ठ सहायक निदेशक की संपत्तियों पर भी छापेमारी की गई है।
फिलहाल,कर्नाटक लोकायुक्त ने इस छापेमारी को लेकर आधिकारिक बयान नहीं दिया है।


Share

Check Also

चंडीगढ़@पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार,ईडी की छापामारी के बाद अरेस्ट

Share चंडीगढ़,09 मई 2026। पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ …

Leave a Reply