Breaking News

नई दिल्ली@ पहलगाम आतंकी हमले पाकिस्तान से…सबूत मौजूद

Share


लोकसभा में अमित शाह पाकिस्तान द्वारा पहलगाम आतंकी हमले पर बरसे…
नई दिल्ली,29 जुलाई 2025 (ए)।
पूर्व गृह मंत्री और कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने एक इंटरव्यू में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि हमला करने वाले आतंकी वास्तव में पाकिस्तान से आए थे या नहीं। इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में काफी हलचल मच गई थी और सत्तारूढ़ दल की ओर से तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं।
पाकिस्तानी सामान और हथियारों का दिया हवाला
गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में कहा, आतंकियों के पास से जो हथियार, गोला-बारूद, और अन्य सामग्री मिली है,वह पाकिस्तान निर्मित है। यहां तक कि उनके पास जो चॉकलेट्स और खाने का सामान था,वह भी पाकिस्तान में बना हुआ था। उन्होंने आगे कहा, दुनिया जानती है कि ये आतंकी पाकिस्तान से आए थे, लेकिन हमारे देश के ही एक पूर्व गृह मंत्री इस पर सवाल उठा रहे हैं।
दुनिया भी मानती है पाकिस्तान की भूमिका:अमित शाह
अमित शाह ने यह भी कहा कि यह केवल भारत का ही नहीं, बल्कि दुनिया का भी मानना है कि आतंकी पाकिस्तान से संचालित होते हैं। उन्होंने कहा कि जब दुनिया इस सच को स्वीकार कर चुकी है,तब देश के एक अनुभवी नेता का इस पर संदेह करना समझ से परे है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इस तरह के बयान देश की सुरक्षा एजेंसियों और सशस्त्र बलों के मनोबल को भी चोट पहुंचाते हैं।
राजनीतिक तकरार और सुरक्षा पर बहस
यह मुद्दा न सिर्फ संसद के भीतर, बल्कि बाहर भी चर्चा का विषय बन गया है। जहां बीजेपी चिदंबरम के बयान को राष्ट्रविरोधी करार दे रही है, वहीं कांग्रेस इसे सरकार की विफलता छिपाने का प्रयास बता रही है। पहलगाम हमला और उससे जुड़ी राजनीतिक बयानबाज़ी एक बार फिर भारत-पाक संबंधों और आंतरिक सुरक्षा की नीतियों को केंद्र में ले आई है। पहलगाम हमले के बाद शुरू हुई बहस अब राजनीतिक रंग ले चुकी है। अमित शाह के तीखे बयान और चिदंबरम के सवाल के बीच सुरक्षा, राजनीति और कूटनीति तीनों की कसौटी पर देश की स्थिति एक बार फिर परखी जा रही है।
अमित शाह का संसद में जवाब: पाकिस्तान से जुड़े हैं सबूत
इस मुद्दे पर मंगलवार को लोकसभा में बोलते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पी. चिदंबरम के बयान पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा,पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम पूछते हैं कि सबूत क्या हैं कि आतंकी पाकिस्तान से आए थे। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि वे आखिर किसे बचाना चाहते हैं? पाकिस्तान को बचाकर उन्हें क्या मिलेगा? अमित शाह ने दावा किया कि उनके पास ऐसे ठोस सबूत हैं जो यह सिद्ध करते हैं कि हमलावर पाकिस्तान से आए थे।
गृह मंत्री ने संसद में ऑपरेशन महादेव की बताई टाइमलाइन,
ये भी कि कैसे आतंकियों को घेर किया ढेर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लोकसभा में ऐलान किया कि ऑपरेशन महादेव के जरिए तीन आतंकियों को मार गिराया गया। ये सभी जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में शामिल थे। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन महादेव के जरिए आतंकी सुलेमान, अफगान और जिबरान को ढेर किया। इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में विपक्ष को ऑपरेशन महादेव की पूरी टाइमलाइन बताई। सदन को बताया कि इस ऑपरेशन की शुरुआत कब हुई और कैसे पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों को ढेर किया गया।
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी गोलाबारी में अनाथ हुए 22 बच्चों को गोद लेंगे राहुल गांधी
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी गोलाबारी में अपनों को खोने वाले 22 बच्चों की शिक्षा का जिम्मा लेंगे। यह जानकारी जम्मू-कश्मीर कांग्रेस प्रमुख तारिक हामिद कर्रा ने दी है। उन्होंने बताया कि राहुल ने पुंछ के उन 22 बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाने का फैसला किया है, जिन्होंने पाकिस्तानी गोलाबारी में अपने अभिभावक या परिवार के एकमात्र कमाने वाले को खो दिया है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply