Breaking News

हैदराबाद@पति के स्पर्म के बजाय दूसरे शख्स के स्पर्म से पैदा कर दिया बच्चा

Share


हैदराबाद,28 जुलाई 2025 (ए)।
हैदराबाद में सरोगेसी के नाम पर एक दंपति को ठगने वाले सृष्टि टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर के मामले में सनसनीखेज विवरण सामने आए हैं।। डीसीपी रश्मि पेरुमल और डीएमएचओ वेंकट ने मीडिया के सामने इस मामले से जुड़ी जांच का ब्योरा उजागर किया। राजस्थान के एक दंपति ने सरोगेसी के जरिए बच्चे के लिए सिकंदराबाद के सृष्टि टेस्ट ट्यूब सेंटर की डॉ. नम्रता से संपर्क किया। राजस्थानी महिला अपने पति के शुक्राणु से बच्चा पैदा करना चाहती थी। नम्रता ने कहा कि सरोगेसी से बच्चा दिलाने में 30 लाख रुपये खर्च होंगे। नम्रता ने उन्हें विजयवाड़ा स्थित अपने केंद्र में भेज दिया। वहां,डॉ. करुणा और सोनाली की देखरेख में उनका परीक्षण किया गया। पति के वीर्य के नमूने लिए गए। कुछ दिनों के बाद, उन्होंने विशाखापट्टनम की एक महिला को दिखाया और दंपति से 30 लाख रुपये वसूले उन्होंने यह कहते हुए अतिरिक्त 10 लाख रुपये वसूले कि सिजेरियन करना होगा।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply