- दो दिवसीय राष्ट्रीय होम्योपैथी संगोष्ठी-2025 संपन्न
- अंबिकापुर में 119 से अधिक चिकित्सकों ने लिया सहभाग
अंबिकापुर,28 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। सरगुजा होम्योपैथी डॉक्टर्स एसोसिएशन एवं एचएचएफ होम्योपैथिक फोरम के संयुक्त तत्वावधान में होटल माखन विहार,अंबिकापुर में 26 एवं 27 जुलाई को दो दिवसीय राष्ट्रीय होम्योपैथिक संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय था एक नई ऊर्जा,एक नई उड़ान। इस आयोजन में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र सहित देशभर से 119 से अधिक होम्योपैथिक चिकित्सकों ने भाग लिया। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य था…होम्योपैथिक चिकित्सा द्वारा असाध्य रोगों के सफल उपचार पर प्रकाश डालना।
मुंबई से आमंत्रित तीन वरिष्ठ विशेषज्ञों ने विशेष व्याख्यान दिए। डॉ. मयुरेश महाजन ने रोग की गहराई से पहचान और चिकित्सकीय दृष्टिकोण पर अपने विचार रखे। डॉ. सुनील बी. घोडके ने रोगी के संपूर्ण शारीरिक, मानसिक और सामाजिक पक्ष को समझने पर बल दिया। डॉ. योगेश राजुरकर ने गंभीर एवं असाध्य रोगों में होम्योपैथी की भूमिका और भविष्य की दिशा पर चर्चा की।विशेष बात यह रही कि वक्ताओं ने उन रोगियों के उपचार से पूर्व और पश्चात की वीडियो प्रस्तुति भी दी, जिन्हें एलोपैथिक चिकित्सा में असाध्य घोषित किया गया था,और होम्योपैथी द्वारा सफलतापूर्वक उपचारित किया गया। आयोजन समिति में सम्मिलित प्रमुख पदाधिकारी थे
डॉ. सुशील मिश्रा (संस्थापक), डॉ. दीपक नीलकंठ (वित्त प्रभारी), डॉ. धीरज पाण्डेय (अध्यक्ष), डॉ. महेश गौतम (सचिव), डॉ. आनंद सोनी (संरक्षक), डॉ. तदित चंद्रा, डॉ. अनीता, डॉ. नेहा, डॉ. पंकज, डॉ. जगन्नाथ,डॉ. यादव सहित अन्य सक्रिय सदस्य। सभी ने समर्पण और अनुशासन के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाई। अंत में आयोजकों ने सभी वक्ताओं, प्रतिभागियों, प्रायोजकों और सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur