क्या बदलेगा परिवार की राजनीति का रंग ?
पटना,27 जुलाई 2025 (ए)। बिहार की सियासत में एक ‘नया रंग’ तब उभर आया जब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी प्रतिष्ठा और आरजेडी की पहचान से जुड़ी हरी टोपी छोड़कर पीली टोपी सर पर सजी ली है। टोपी का रंग बदलने से बिहार में लालू परिवार में राजनीति का नया दौर शुरु होने के तौर पर देखा जा रहा है। दरअसल,महुआ से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर तेज प्रताप यादव ने राजद से दूरी और अपनी नई पहचान की ओर कदम बढ़ा दिया है। वो पीली टोपी में टीम तेज प्रताप यादव के बैनर तले बिहार की राजनीति में हलचल मचा रहे हैं। लेकिन, क्या यह परिवार और पार्टी से बगावत है या नई सियासी जमीन तैयार करने की कोशिश? जानकारों का कहना है कि तेज प्रताप का पीली टोपी अपनाना और ‘टीम तेज प्रताप यादव’ का गठन इस बात का संकेत है कि वे क्रछ्वष्ठ से अलग अपनी स्वतंत्र राजनीतिक पहचान बनाने की दिशा में कदम उठा रहे हैं। यह विशेष रूप से तब स्पष्ट होता है जब उन्होंने क्रछ्वष्ठ के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल और परिवार के कई सदस्यों को अनफॉलो कर दिया है।
महुआ से निर्दलीय चुनाव की घोषणा
तेज प्रताप ने वैशाली जिले की महुआ सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है जो पहले उनकी विधानसभा सीट रह चुकी है। जानकार कहते हैं कि आरजेडी में उनके लिए असम्मानजनक बातें कही जाने लगी हैं, ऐसे में तेज प्रताप यादव की पीली टोपी और ‘टीम तेज प्रताप यादव’ का अलग झंडा इस बात का प्रतीक है कि वे आरजेडी में लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव की छत्रछाया से बाहर निकलकर अपने समर्थकों के साथ एक नया मंच स्थापित करना चाहते हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur