Breaking News

नई दिल्ली@ 65 लाख मतदाताओं के नाम कटना तय

Share


बिहार में बन रही नई वोटर लिस्ट का पहला चरण पूरा

नई दिल्ली,27 जुलाई 2025 (ए)।
बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के तहत बनाई जा रही नई वोटर लिस्ट को तैयार करने का पहला चरण पूरा हो गया। 24 जून से शुरू हुए इस अभियान के तहत 25 जुलाई तक लोगों से ऑफलाइन और ऑनलाइन एनुमरेशन फॉर्म लिए गए। 26 जुलाई को इसे फ्रीज कर दिया गया। अब एक अगस्त को नई बनी वोटर लिस्ट का ड्रॉफ पब्लिकेशन किया जाएगा। नई बनी वोटर लिस्ट में कम से कम 65 लाख मृत,स्थायी रूप से शिफ्ट हो चुके, डुप्लीकेट और लापता वोटरों के नाम कटना तय है।
आयोग द्वारा दिए गए आंकड़ों के हिसाब से 7.89 करोड़ वोटर वाली बिहार की इस वोटर लिस्ट में अब 8.31 फीसदी वोटर कम होकर वोटरों की संख्या 7.24 करोड़ रह जाएगी। इसमें अभी फाइनल वोटर लिस्ट आने पर वोटरों की संख्या और घट या बढ़ सकती है। पूरे हुए पहले चरण में बिहार के 91.69 फीसदी वोटरों ने अपने-अपने एनुमरेशन फॉर्म जमा करा दिए हैं। आयोग के सूत्रों का कहना है कि नई बन रही वोटर लिस्ट में अभी तक ही 8.31 फीसदी वोटरों के नाम कटने वाली लिस्ट में शामिल हो गए हैं। इस तरह से इस बार बिहार के विधानसभा चुनाव में आयोग को वोटिंग टर्नआउट भी बढ़ने की उम्मीद है। जो की फर्स्ट क्लास को पार कर सकता है। आयोग का कहना है कि इस तरह के मृत, शिफ्ट हुए, लापता और डुप्लिकेट वोटरों से वोटिंग परसेंटेज भी कम होता था।
किस-किस कैटेगिरी में वोटरों के नाम कटेंगे…
चुनाव आयोग द्वारा रविवार को जारी आंकड़ों में 22 लाख (2.83 प्रतिशत) वोटर मृत मिले हैं, 36 लाख (4.59 प्रतिशत) वोटर परमानेंट शिफ्ट हो चुके हैं और इनमें से काफी लापता हैं। इनके अलावा सात लाख (0.89 प्रतिशत) वोटरों ने बिहार में ही एक से अधिक जगह अपने वोटर कार्ड बनवा रखे हैं। अभी फाइनल लिस्ट बनने तक इसमें और नाम घट-बढ़ सकते हैं।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply