Breaking News

हरिद्वार@हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़

Share

6 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
हरिद्वार, 27 जुलाई 2025 (ए)।
उत्तराखंड के हरिद्वार में स्थित प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह भारी भीड़ के बीच भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुखद घटना में समाचार लिखे जाने तक 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी जबकि 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां गंभीर हालत वाले मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा सुबह दर्शन के समय हुआ,जब मंदिर मार्ग पर अचानक एक हाई वोल्टेज बिजली का तार टूटकर गिर गया। इससे श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई,जिसके कारण स्थिति बेकाबू हो गई। भीड़ का दबाव बढ़ने से कई लोग फिसलकर गिर गए, और उनके ऊपर अन्य श्रद्धालु चढ़ते चले गए,जिससे भगदड़ की स्थिति बन गई।
हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़,पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख
हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में रविवार को मची भगदड़ में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई,जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस और मेडिकल टीमें मौके पर राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं। इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने दुख व्यक्त किया है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुआवजे का किया ऐलान
एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा,हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुए हृदय विदारक हादसे में 6 लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। प्रदेश सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये एवं घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही घटना के मजिस्टि्रयल जांच के निर्देश भी दिया हैं।
करंट की अफवाह से मची भगदड़?
मनसा देवी मंदिर में जल चढ़ाने वालों की भीड़ उमड़ी थी और पूरा रास्ता श्रद्धालुओं से खचाखच भरा था। तभी करंट की अफवाह उड़ी और भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि मनसा देवी मंदिर पर लगे बिजली के पोल में चिंगारी के बाद स्पार्क हुआ। जिस वजह से अफवाह फैल गई कि मंदिर में करंट आ गया है। ऊपर मंदिर में मौजूद श्रद्धालु नीचे की तरह भागे और बीच में आने जाने वाले लोग एक दूसरे पर गिर गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि इनमें से कई की हालत गंभीर है। एक वीडियो संदेश में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा,आज सुबह 9 बजे हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित हुई। यहां अफवाह फैलने की वजह से भगदड़ मच गई,जिसमें 6 लोगों की जान चली गई है और कुछ लोग घायल हुए हैं।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply