बारियों,27 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बारियों चौकी के बघिमा मंदिर के पास एक अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक सवार ने दूसरी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।पुलिस मामले की जांच में जुटी। जानकारी के अनुसार, रविवार को दोपहर लगभग 1 बजे बसंत दास अपनी बाइक से बच्चों को लेकर चारपारा से डकवा जा रहे थे। इसी दौरान बघिमा मंदिर के पास एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर तीन लोग सवार थे और तेज रफ्तार में डकवा की ओर जा रहे थे। दुर्घटना में ग्राम चारपारा निवासी मनोज शांडिल्य पिता कपिल साय( 28 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई वहीं, विनोद मरावी, बबलू पंडित, बसंत दास और बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों का इलाज बारियों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur