Breaking News

सागर@ एक ही परिवार के चार सदस्यों ने जहर खाकर की आत्महत्या

Share


सागर,26 जुलाई २०२५(ए)।
मध्य प्रदेश के सागर जिले के खुरई तहसील के ग्राम टीहर में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के चार सदस्यों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतकों में पिता,दादी, बेटी और बेटा शामिल हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, मनोहर लोधी (45) अपनी मां फूलरानी (70),बेटी शिवानी (18) और बेटा अनिकेत (16) के साथ खेत में बने मकान में रहते थे. ये घटना तब घटी जब मनोहर की पत्नी कुछ दिन पहले ही मायके गई थी. शुक्रवार की रात को अचानक परिवार के लोगों की उल्टियां करने की आवाज सुनकर ऊपर के हिस्से में रहने वाला मनोहर का भाई नीचे आया. उसने देखा कि चारों हालत गंभीर अवस्था में पड़े थे. उसने तुरंत आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी. सभी को अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन, तब तक मां फूलरानी और बेटे अनिकेत की मौत हो चुकी थी.


Share

Check Also

नई दिल्ली@स्कूल में हिजाब पर हाईकोर्ट का फैसला यूनिफॉर्म नियम मानना जरूरी

Share नई दिल्ली,25 अगस्त 2026 I इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रयागराज के एक निजी स्कूल में …

Leave a Reply