Breaking News

मणिपुर@ मणिपुर में राष्ट्रपति शासन 6 महीने के लिए बढ़ा

Share


लोकसभा ने दी मंजूरी
मणिपुर,25 जुलाई 2025 (ए)।
मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की अवधि को छह महीने के लिए और बढ़ा दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा लोकसभा में प्रस्तुत प्रस्ताव को सदन से मंजूरी मिल गई है। यह विस्तार 13 अगस्त, 2025 से प्रभावी होगा, क्योंकि पहली बार लगाया गया राष्ट्रपति शासन 13 फरवरी को लागू हुआ था और इसकी पहली अवधि 13 अगस्त को समाप्त हो रही थी। मणिपुर में राष्ट्रपति शासन संविधान के अनुच्छेद 356 के तहत लगाया गया है, जिसके अंतर्गत राज्य की विधानसभा को भंग कर केंद्र सरकार राज्य का संचालन अपने अधीन ले लेती है। इस अनुच्छेद के तहत लागू शासन की अवधि छह महीने होती है, जिसे संसद की अनुमति से अधिकतम तीन साल तक हर छह महीने में बढ़ाया जा सकता है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@स्कूल में हिजाब पर हाईकोर्ट का फैसला यूनिफॉर्म नियम मानना जरूरी

Share नई दिल्ली,25 अगस्त 2026 I इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रयागराज के एक निजी स्कूल में …

Leave a Reply