Breaking News

कर्नाटक@ बेंगलुरु एयरपोर्ट के रामेश्वरम कैफे में हंगामा

Share


ग्राहक को पोंगल में मिला कॉकरोच

कर्नाटक,24 जुलाई 2025 (ए)।
बेंगलुरु के प्रसिद्ध रामेश्वरम कैफे की एक शाखा में उस वक्त हंगामा मच गया, जब एक ग्राहक को उसके खाने में कीड़ा मिला। ग्राहक ने पोंगल खरीदा था,जिसके अंदर से कॉकरोच मिला। यह घटना बेंगलुरु इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर स्थित रामेश्वरम कैफे में हुई। ग्राहक लोकनाथ ने गुरुवार सुबह कैफे से 300 रुपये का पोंगल खरीदा था। जब वह पोंगल खा रहे थे, तभी उन्हें उसमें एक कॉकरोच दिखाई दिया।
कैफे स्टाफ ने मानी गलती
लोकनाथ तत्काल इस मामले को रेस्टोरेंट के मैनेजर के पास लेकर गए। कैफे स्टाफ ने अपनी गलती मानते हुए माफी तो मांग ली, लेकिन इस घटना से ग्राहकों में शुद्धता और स्वच्छता को लेकर भारी रोष देखने को मिला। ग्राहकों का कहना है कि इतने महंगे दाम चुकाने के बावजूद इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply