Breaking News

नई दिल्ली@ लगातार चौथे दिन लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

Share


अनुसूचित जनजाति से जुड़े बिल पर आज भी नहीं हो सकी चर्चा
नई दिल्ली,24 जुलाई 2025 (ए)।
लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार को लगातार चौथे दिन नहीं चली। विपक्षी दलों के सदस्यों द्वारा बिहार की वोटर लिस्ट और अन्य मुद्दों को लेकर किए गए हंगामे की वजह से 11 बजे शुरू हुई सदन की कार्यवाही छह मिनट बाद ही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित की गई। फिर दो बजे शुरू हुई कार्यवाही छह मिनट बाद अगले दिन यानी शुक्रवार को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्षी दलों के सांसदों ने आसन के निकट पहुंचकर नारेबाजी की और तख्तियां लहराईं। जिन पर एसआईआर विरोधी नारे लिखे हुए थे। हालांकि, सदन में शोर-शराबे के बीच ही पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने प्रश्नकाल के दौरान कुछ पूरक प्रश्नों के उत्तर दिए। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने आसन के समीप शोर-शराबा कर रहे विपक्षी सदस्यों से अपने स्थान पर जाने और सदन चलने देने की अपील की। लेकिन हंगामा नहीं थमने पर उन्होंने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी। फिर सदन की कार्यवाही दो बजे शुरू होने पर विधि और न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने विपक्षी सदस्यों से ‘गोवा राज्य विधानसभा के निर्वाचन क्षेत्रों में अनुसूचित जनजातियों के प्रतिनिधित्व का समायोजन विधेयक, 2024’ पर चर्चा में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह अनुसूचित जनजाति (एसटी) के हितों से संबंधित विधेयक है। लेकिन विपक्ष साथ नहीं दे रहा और वे शोरगुल कर रहे थे।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply