Breaking News

नई दिल्ली@ धनखड़ का इस्तीफा नहीं बनेगा रोड़ा

Share


अमित शाह ने जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रक्रिया को दी मंजूरी
नई दिल्ली,24 जुलाई 2025 (ए)।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह के साथ हाई लेवल मीटिंग की। सूत्रों ने बताया कि बिरला और हरिवंश ने कार्रवाई पर चर्चा के लिए संसद में बैठक की,जबकि शाह ने बाद में उनसे मुलाकात की।भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए लोकसभा अध्यक्ष एक वैधानिक समिति का गठन कर सकते हैं। उधर उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ के इस्तीफे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। उनके इस्तीफे के बाद उपराष्ट्रपति की रेस में कर्पूरी ठाकुर के बेटे राम नाथ ठाकुर सबसे आगे है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply