Breaking News

नई दिल्ली@ भारत के खिलाफ काम कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप

Share


सख्त लहजे में चेतावनी दी
नई दिल्ली,24 जुलाई 2025 (ए)।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों को एक सख्त मैसेज दिया है,जिसमें भारत समेत दूसरे देशों से हायरिंग करने को मना किया है। इसमें गूगल,माईक्रोसॉफ्ट, मेटा जैसे नाम शामिल हैं। बुधवार को वॉशिंगटन में आयोजित एआई समिट के दौरान ट्रंप ने अमेरिकी टेक कंपनियों को ये संदेश दिया है. साथ ही अमेरिकी टैलेंट को हायरिंग करने की भी सलाह दी है। यहां आपकी जानकारी के लिए बता देते हैं कि दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों में बहुत से कर्मचारी यहां तक कि सीईओ तक के पोस्ट पर कई भारतीय मूल के लोग पहुंच चुके हैं। इसमें गूगल सीईओ सुंदर पिचाई और माईक्रोसॉफ्ट सीईओ सत्य नडेला जैसे नाम शामिल हैं। हाल ही में मेटा ने भी एक बड़ी एआई टीम की हायरिंग की है,जिसमें कई भारतीय नाम शामिल है। डोनाल्ड ट्रंप ने एआई समिट के दौरान के दौरान टेक इंडस्ट्री में ग्लोबल माइंडेस्ट की आलोचना की। उन्होंने आगे कहा कि इस वजह से कई अमेरिकी नागरिक और अमेरिकी टैलेंट को इग्नोर किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया है कि कई टॉप कंपनियां प्रोफिट के लिए अमेरिका की आजादी का फायदा उठा रहे हैं और बाहरी लोगों पर बड़ा इनवेस्ट कर रहे हैं। ट्रंप ने आगे कहा कि बहुत सी टेक कंपनियां अमेरिकी आजादी की वजह से अपनी फैक्टरी को चीन में लगा रहे हैं और भारत से कर्मचारियों को भर्ती कर रहे हैं,ये सब बातें आप जानते हैं. इन सब के बावजूद वे अपने ही देश के लोगो को नकार रहे हैं और आलोचना तक कर रहे हैं।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply