थावरचंद गहलोत और ओम माथुर दौड़ में सबसे आगे,चुनाव की तैयारी शुरू…
नई दिल्ली,24 जुलाई 2025 (ए)। देश के 14वें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के मात्र तीन दिनों के भीतर निर्वाचन आयोग ने इस संवैधानिक पद के लिए चुनाव प्रक्रिया आरंभ कर दी है। आयोग ने रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्ति, निर्वाचक मंडल की सूची और चुनाव कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करना शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि आयोग जल्द ही चुनाव की तिथियां सार्वजनिक करेगा।
भाजपा अपने समर्पित कार्यकर्ता को बनाएगी उम्मीदवार
भाजपा की रणनीति है कि वह उपराष्ट्रपति पद के लिए ऐसा चेहरा पेश करे जो पार्टी की विचारधारा का पूर्ण प्रतिनिधित्व करता हो। इसके तहत पार्टी अपने ही किसी वरिष्ठ और विश्वस्त नेता को मैदान में उतारना चाहती है, न कि किसी सहयोगी दल को यह पद सौंपने के पक्ष में है। भाजपा की मंशा है कि एनडीए के भीतर सहमति बनाकर अपने उम्मीदवार के नाम को अंतिम रूप दिया जाए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur