Breaking News

बेंगलुरु@ कृषि विभाग का अधिकारी निकला करोड़ों का आसामी

Share


घर से बेहिसाब सोने के आभूषण और नकदी मिली,छापेमारी में खुली पोल
बेंगलुरु,23 जुलाई2025 (ए)।
कर्नाटक से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 8 सरकारी कर्मचारियों पर कर्नाटक लोकायुक्त पुलिस ने छापा मारा है। बेंगलुरु के अलावा मैसुरु, कलबुर्गी, कोप्पल और मडिकेरी में कार्यवाही चल रही है। इस दौरान कृषि विभाग के एक अधिकारी के पास से बेहिसाब सोने के आभूषण और नकदी पाई गई है।कृषि विभाग में असिटेंट डायरेक्टर के पद पर काम करने वाले एक अधिकारी के घर से बेहिसाब सोने के आभूषण और नकदी पाई गई है। अभी ये नहीं पता लगा कि इस संपत्ति का बाजार मूल्य क्या है लेकिन जो तस्वीर सामने आई है, उसे देखकर लगता है कि इस ज्वैलरी की कीमत काफी अधिक है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply