मुख्य न्यायाधीश गवई ने सुनवाई से खुद को किया अलग
नई दिल्ली,23 जुलाई 2025 (ए)। उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश यशवंत वर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की है जिसमें उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित तीन सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट को चुनौती दी है। इस रिपोर्ट में उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं और उन्हें पद से हटाने की सिफारिश की गई है। न्यायमूर्ति वर्मा ने इन आरोपों को गलत बताते हुए निष्पक्ष सुनवाई की मांग की है।बुधवार को जब न्यायमूर्ति वर्मा के वकील कपिल सिब्बल ने मामले की तात्कालिक सुनवाई की मांग की, तब मुख्य न्यायाधीश बी. आर. गवई ने स्पष्ट किया कि वे इस मामले की सुनवाई नहीं कर सकते। उन्होंने कहा, “मैं इस मामले की सुनवाई नहीं कर पाऊँगा, क्योंकि मैं उस जांच समिति का हिस्सा था। इसके साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की कि इस मामले की सुनवाई के लिए एक अलग विशेष पीठ का गठन किया जाएगा। देश की निगाहें टिकी होंगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur