Breaking News

पटना@जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर सियासी बवाल

Share


नीतीश का इस्तीफा और धनखड़ का जाना:आरजेडी का सनसनीखेज दावा…

बीजेपी पर बड़ी साजिश रचने का आरोप…


पटना,23 जुलाई 2025 (ए)।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की खबरों के बीच बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है। लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने सनसनीखेज दावा किया है कि धनखड़ का इस्तीफा भारतीय जनता पार्टी की सोची-समझी साजिश का हिस्सा है। आरजेडी विधायक मुकेश रोशन ने आरोप लगाया कि बीजेपी का अगला निशाना बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं, जिन्हें उपराष्ट्रपति बनाकर दिल्ली भेजा जाएगा। इसके बाद जनता दल यूनाइटेड का बीजेपी में विलय कर लिया जाएगा, ताकि बीजेपी अकेले दम पर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सके।
जेडीयू का पलटवार: नीतीश बने रहेंगे सीएम
आरजेडी के आरोपों पर जेडीयू ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। बिहार सरकार में जेडीयू कोटे से मंत्री मदन सहनी ने कहा, नीतीश कुमार न उपराष्ट्रपति बनेंगे,न ही इस्तीफा देंगे। वे बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे और उनके नेतृत्व में एनडीए विधानसभा चुनाव लड़ेगा। सहनी ने आरजेडी के दावों को बेबुनियाद और सियासी नौटंकी करार दिया।
सियासी गलियारों में चर्चा तेज
धनखड़ के इस्तीफे और आरजे्रडी के दावों ने बिहार की सियासत को गरमा दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बिहार में एनडीए गठबंधन के भीतर तनाव बढ़ सकता है। हालांकि, बीजेपी की ओर से अभी तक इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले यह विवाद क्या रंग लाएगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।
आरजेडी का आरोप: नीतीश को हटाने की साजिश
मुकेश रोशन ने दावा किया कि बीजेपी को लगने लगा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के नाम पर वोट नहीं मिलेंगे। विभिन्न सर्वेक्षणों में नीतीश की लोकप्रियता में कमी का हवाला देते हुए रोशन ने कहा, बीजेपी ने नीतीश को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया है। धनखड़ का इस्तीफा भी इसी कड़ी का हिस्सा है। उन्हें जबरन हटाया गया है। आरजेडी का कहना है कि बीजेपी बिहार में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए यह रणनीति कर रही है।
चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया शुरू की…
जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद अब नया उपराष्ट्रपति कौन होगा? देश को इंतजार है। जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के कारण अब भारत के दूसरे सबसे बड़े संवैधानिक पद को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर अब निर्वाचन आयोग ने बुधवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया। संविधान के अनुच्छेद 68 के तहत उपराष्ट्रपति पद रिक्त होने पर जल्द से जल्द चुनाव कराना अनिवार्य है। नियम के मुताबिक, यह प्रक्रिया 19 सितंबर 2025 तक पूरी करनी होगी उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार यानी 21 जुलाई 2025 को अचानक इस्तीफा दिया था। उनके इस्तीफे से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई थी। किसी को भी भनक नहीं लगी थी कि ऐसा भी कुछ होगा। खुद राष्ट्रपति भवन के स्टाफ हैरान थे कि जगदीप धनखड़ अचानक राष्ट्रपति से मिलने क्यों पहुंचे थे। जगदीप धनखड़ ने कहा कि वह सेहत को प्राथमिकता देने के चलते इस्तीफा दे रहे हैं,मगर कांग्रेस को इस फैसले में कुछ दाला में काला जैसा दिख रहा है…।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply