Breaking News

नई दिल्ली@ एयर इंडिया विमान की जांच पर मंत्री की सफाई

Share


राज्यसभा में एयर इंडिया विमान की जांच पर क्या बोले सिविल एविएशन मंत्री
नई दिल्ली,21 जुलाई 2025(ए)। अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान पर नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि एयर इंडिया विमान हादसे की जांच कर रहा विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) पूरी तरह निष्पक्ष एजेंसी है, जो तय नियमों के तहत विस्तृत और ठोस जांच कर रहा है।
राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान नायडू ने कहा, हम सच्चाई के साथ खड़े होना चाहते हैं,किसी और चीज के साथ नहीं.हम जानना चाहते हैं कि एयर इंडिया विमान हादसे में वास्तव में क्या हुआ और यह केवल एएआईबी की अंतिम जांच रिपोर्ट के बाद ही सामने आ सकेगा।
हादसे में 260 लोगों की हुई थी मौत
एयर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान 12 जून को अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहा था, जो उड़ान भरने के तुरंत बाद एक इमारत से टकरा गया। इस हादसे में 260 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 19 लोग जमीन पर मौजूद थे। विमान में सवार 242 यात्रियों में से केवल एक जीवित बचा।
उच्च सदन में पूरक प्रश्नों के जवाब में मंत्री ने यह भी बताया कि विमान के ब्लैक बॉक्स से डेटा निकालने में एएआईबी को सफलता मिली है। नायडू ने कहा,एएआईबी नियम-आधारित,स्पष्ट और पूरी तरह निष्पक्ष प्रक्रिया का पालन कर रहा है।
पूर्वाग्रहपूर्ण धारणा न बनाने की अपील
उन्होंने बताया कि 12 जुलाई को एएआईबी ने हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की। उनके अनुसार, 17 जुलाई को ब्यूरो ने कहा कि अभी कोई अंतिम निष्कर्ष निकालना जल्दबाज़ी होगी, क्योंकि जांच जारी है। नायडू के मुताबिक, एएआईबी ने सभी से अपील की है कि वे जांच पूरी होने से पहले पूर्वाग्रहपूर्ण धारणा न बनाएं।
मानसून सत्र से पहले बोले पीएम मोदी- दुनिया ने देखी भारत की ताकत
संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया से बात करते हुए ऑपरेशन सिंदूर को भारत की सैन्य ताकत की मिसाल बताया। उन्होंने साफ कहा इस ऑपरेशन ने सिर्फ भारत की रणनीतिक क्षमता को दुनिया के सामने नहीं रखा, बल्कि ये भी दिखाया कि हम अपनी सुरक्षा और वैश्विक शांति को लेकर कितने गंभीर हैं।ं
मोदी ने इसे देश के लिए गर्व का पल कहा। उनके मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकियों के आकाओं के ठिकानों को महज 22 मिनट में तबाह कर दिया गया।प्रधानमंत्री ने यह भी जोड़ा कि यह मिशन मेड इन इंडिया हथियारों की ताकत का मजबूत उदाहरण है। उन्होंने कहा, दुनिया अब हमारे हथियारों में दिलचस्पी दिखा रही है। जब मैं विदेशी नेताओं से मिलता हूं, तो वे भारत की इस नई सैन्य ताकत की तारीफ करते हैं।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply