3 खदानों पर कसा शिकंजा
भोपाल,20 जुलाई 2025 (ए)। कटनी और जबलपुर में सालों से चल रही अवैध खुदाई पर अब सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। मध्यप्रदेश सरकार ने बीजेपी विधायक संजय पाठक से जुड़ी तीन माइनिंग कंपनियों से 520 करोड़ रुपये की वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें से 440 करोड़ रुपये अवैध आयरन अयस्क खनन के हैं, जबकि बाकी 80 करोड़ रुपये से ज्यादा त्रस्भ् चोरी का जुर्माना है। ये कार्रवाई निर्मला मिनरल्स, आनंद माइनिंग और पेसिफिक एक्सपोर्ट नाम की तीन कंपनियों पर हुई है। इन कंपनियों ने घोषित सीमा और पर्यावरणीय मंजूरी से काफी ज्यादा खनन किया। जांच में सामने आया कि इन्होंने सिहोरा तहसील के दुबियारा, घुघरी, प्रतापपुर, अगरिया और टिकरिया में खदानें चलाईं वो भी तय दायरे से कहीं आगे जाकर।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur