Breaking News

पटना/नई दिल्ली@ कोलकाता में छिपा था चंदन मिश्रा हत्याकांड का मुख्य शूटर तौसीफ उर्फ बादशाह,बिहार एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

Share


पटना/नई दिल्ली ,20 जुलाई 2025 (ए)।
पटना के पारस हॉस्पिटल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या के सनसनीखेज मामले में बिहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोलकाता के न्यू टाउन में छापेमारी कर बिहार एसटीएफ, पश्चिम बंगाल और पटना पुलिस की संयुक्त टीम ने मुख्य शूटर तौसीफ उर्फ बादशाह, उसके मौसेरे भाई नीशू खान सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बादशाह को इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड माना जा रहा है,और उसकी गिरफ्तारी से साजिश के अन्य लोगों का पर्दाफाश होने की उम्मीद है। इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों में सचिन सिंह,हर्ष उर्फ हरीश कुमार,भीम कुमार और एक महिला शामिल हैं।


Share

Check Also

विकासनगर@हिंदू युवक की हत्या के बाद बवाल इंटरनेट बंद,गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगाई,माहौल तनावपूर्ण

Share विकासनगर,14 जून 2026। उत्तराखंड के विकासनगर स्थित बैरागीवाला गांव में दो समुदायों के बीच …

Leave a Reply