Breaking News

नई दिल्ली@ अब स्कूलों में भी होगा बच्चों का आधार कार्ड अपडेट

Share


नई दिल्ली,20 जुलाई 2025 (ए)।
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण अब बच्चों के आधार कार्ड बायोमेट्रिक अपडेट को लेकर नई योजना पर काम कर रहा है। यूआईडीएआई के सीईओ भुवनेश कुमार ने बताया कि संस्था आने वाले दो महीनों में स्कूलों के ज़रिए चरणबद्ध तरीके से यह प्रक्रिया शुरू करेगी।
7 करोड़ से ज्यादा बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट बाकी
कुमार के मुताबिक,देश में 5 साल से ऊपर के करीब 7 करोड़ बच्चों ने अब तक अपना अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट नहीं करवाया है। यह अपडेट बच्चों की उम्र बढ़ने के साथ उनकी पहचान की सटीकता बनाए रखने के लिए जरूरी है।
स्कूलों के माध्यम से आसान प्रक्रिया
यूआईडीएआई की योजना के तहत, अभिभावकों की अनुमति से स्कूलों में बच्चों का बायोमेट्रिक डेटा अपडेट किया जाएगा। इसके लिए एक तकनीकी परीक्षण चल रहा है, जो अगले 45 से 60 दिनों में पूरा होने की उम्मीद है। प्राधिकरण का कहना है कि बच्चों तक आसानी से पहुंचने और प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए हर जिले में बायोमेट्रिक मशीनें भेजी जाएंगी, जो एक स्कूल से दूसरे स्कूल में घुमाई जाएंगी।
समय पर अपडेट जरूरी, वरना आधार हो सकता है निष्क्रिय
यूआईडीएआई के नियमों के अनुसार,यदि 7 वर्ष की उम्र तक अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट नहीं किया गया, तो आधार निष्क्रिय हो सकता है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply