नर्मदापुरम,20 जुलाई 2025 (ए)। नर्मदापुरम में शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। मामले में जिले के एक सम्मानित शिक्षक आशीष पांडे को छात्राओं से यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों के चलते निलंबित कर दिया गया है। शिक्षक के खिलाफ पॉस्को एक्ट और अन्य धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है।
छात्राओं ने लगाए गंभीर आरोप
मामले में 6 छात्राएं थाने पहुंचीं और महिला पुलिस अधिकारी को शिकायती आवेदन सौंपा। छात्राओं ने बताया कि शिक्षक अक्सर उन्हें अशोभनीय तरीके से छूते हैं और टेंपरेचर चेक करो जैसे बहाने बनाकर अश्लील हरकतें करते हैं। छात्राओं का कहना है कि जब वे विरोध करती हैं, तब भी वह जबरदस्ती करते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पिछले साल भी इस संबंध में स्कूल प्रबंधन से शिकायत की गई थी लेकिन तब मामले को दबा दिया गया। छात्राओं ने मांग की थी कि आरोपी शिक्षक को तुरंत निलंबित किया जाए, ताकि आगे कोई छात्रा ऐसी हरकतों का शिकार न हो।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur