Breaking News

मंगलुरु@ तहखाना,गुप्त दरवाजे,विदेशी शराब का भंडार

Share


मंगलुरु,18 जुलाई 2025 (ए)।
कर्नाटक की मंगलुरु सिटी पुलिस ने एक ऐसे ठग को अरेस्ट किया है जिस पर अमीर लोगों को करोड़ों का चूना लगाने का आरोप है। जब पुलिस गुरुवार आधी रात को जेपीनामोगारू इलाके में रोहन सलदान्हा के घर पहुंची तो ठग के आलीशान मकान को देखकर पुलिस भी दंग रह गई। घर के अंदर कई सीक्रेट कमरे थे और ये ठग लूट के पैसों से ऐशो आराम की जिंदगी जी रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बड़े पैमाने पर फर्जी लोन और जमीन के सौदों के जरिए धनी व्यापारियों से करोड़ों रुपये की ठगी की। पुलिस कमिश्नर सुधीर कुमार रेड्डी और सहायक पुलिस आयुक्त रवीश नायक के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने रोहन को अरेस्ट किया।
दीवारों-अलमारियों के पीछे मिले सीक्रेट चेम्बर्स
रेड के दौरान पता चला कि रोहन ने अपने घर में काली कमाई को छिपाने के तमाम इंतजाम किए थे। पुलिस को वहां से 3-5 लाख रुपये मूल्य के दुर्लभ सजावटी पौधे, पुरानी शैंपेन, विदेशी शराब का भंडार और दीवारों-अलमारियों के पीछे छिपे हुए सीक्रेट चेम्बर्स मिले।कैमरों से इन पर नजर रखी जाती थी।
लोगों से बचने के लिए अपनाता था ये तरीका
रोहन लेनदारों से बचने के लिए सीक्रेट एक्जिट डोर का इस्तेमाल करता था। जांचकर्ताओं को उसके बेडरूम की दीवारों में लगे दरवाजे मिले जो भूमिगत गलियारों और छिपी हुई सीढç¸यों की ओर खुलते थे, जिससे वह बिना किसी की नजर पड़े निकल जाता था। इन सुविधाओं के जरिए वह अपने निगरानी कक्ष से आने-जाने वालों पर नजर रख सकता था और जरूरत पड़ने पर संपर्क से बच सकता था।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply