नई दिल्ली ,18 जुलाई 2025 (ए)। कैश कांड में फंसे जस्टिस यशवंत वर्मा के ऊपर महाभियोग की तलवार लटक रही है। माना जा रहा है कि सरकार की ओर से उनके खिलाफ संसद के आगामी मॉनसून सत्र में महाभियोग का प्रस्ताव लाया जा सकता है। इससे पहले अब जस्टिस यशवंत वर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इस याचिका में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की इन-हाउस जांच पैनल की उस रिपोर्ट को चुनौती दी है,जिसमें उन्हें दोषी ठहराया गया है। इतना ही नहीं, उन्होंने याचिका में सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन सीजेआईसंजीव खन्ना की महाभियोग की सिफारिश को भी चुनौती दी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur