Breaking News

भोपाल@ कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने नकली खाद-बीज बेचने वालों को दी सख्त चेतावनी

Share


भोपाल,18 जुलाई 2025 (ए)।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नकली खाद-बीज की समस्या से किसानों को निजात दिलाने के लिए बड़ा फैसला किया है। उन्होंने कहा है कि नकली खाद-बीज बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसानों की मदद के लिए सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया हुआ है। इस नंबर पर शिकायत कर किसान मदद प्राप्त कर सकते हैं। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के एक्स हैंडल से शिवराज सिंह का वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में वह साफ तौर पर कहते नजर आ रहे हैं कि सरकार की तरफ से खाद-बीज बनाने वाली कंपनियों को काफी छूट दी जा चुकी है। अब सरकार ने सभी कंपनियों के लिए लाइसेंस और सर्टिफिकेट लेना अनिवार्य कर दिया है। वीडियो में शिवराज सिंह यह भी कहते हैं कि किसान टोल फ्री नंबर पर शिकायत कर मदद ले सकते हैं।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply